फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Painting competition on the theme Let Imagination Touch the Sky on 12th August

Panchkula News: कल्पना को छूने दो आसमान थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता 12 अगस्त को

Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Painting competition on the theme Let Imagination Touch the Sky on 12th August
पंचकूला। यवनिका गार्डन सेक्टर-5 में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से 12 अगस्त को बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता कल्पना को छूने दो आसमान थीम पर आधारित है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप बांगड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रथम 6-10 वर्ष, स्टोरी टेलिंग पर आधारित पेंटिंग विषय के लिए, द्वितीय 11-16 वर्ष, माई विजन पर आधारित पेंटिंग विषय शामिल है। सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित प्रतियोगिता प्रतिभागी अपना आर्ट मैटीरियल स्वयं लेकर आएंगे और ड्राइंग शीट, पेंसिल विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी किसी भी माध्यम/रंग ऑयल कलर, ऐक्रेलिक कलर, केयॉन कलर, पेंसिल कलर, पोस्टर कलर आदि में काम कर सकते है। इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार, 21 जुलाई तक अपने आवेदन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ई-मेल artandculturalaffairshry@gmail.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed