फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paid Parking: Rs 84 to be paid to get a packet of milk

पेड पार्किंग : एक दूध का पैकेट लेने के लिए चुकाने पड़ रहे 84 रुपये

Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paid Parking: Rs 84 to be paid to get a packet of milk
पंचकूला। नगर निगम द्वारा शुरू की गई पेड पार्किंग जनता और मार्केट के दुकानदारों को रास नहीं आ रही है। नगर निगम के इस फैसले से जनता के साथ दुकानदारों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जब से पेड पार्किंग शुरू हुई है मार्केट में खरीदारों की संख्या में काफी कम हो गई है, इससे दुकानदार चिंतित हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले स्थानीय लोगों को एक पैकेट दूध के लिए कई बार 84 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। एक ब्लाक में दूध खत्म होने की वजह से अन्य ब्लाकों में चक्कर लगाने की वजह से कई बार पार्किंग फीस अदा करनी पड़ रही है। इससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। वह इस पेड पार्किंग को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, नगर निगम है कि आरडब्ल्यूए, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, स्थानीय पार्षद और जनता की मांगों को नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि मार्केट में कुल आठ ब्लॉग हैं। इसमें से सात ब्लॉक को नगर निगम द्वारा पेड कर दिया गया है। सभी ब्लॉक के प्रवेश और निकासी द्वार पर ठेकेदार ने हाथों में पर्ची पकड़ा कर बैठा दिया है। जैसे ही कोई व्यक्ति वाहन लेकर किसी भी ब्लॉक में जाता है तो कारिंदा 12 रुपये की पर्ची काटकर हाथ में पकड़ा देता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को सामान के लिए सभी ब्लॉक में जाना पड़े तो उसे कुल 84 रुपये की पर्ची कटवानी पड़ेगी। यही कारण है कि अब लोगों ने मार्केट में जाना कम कर दिया है, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह से पेड पार्किंग को तत्काल खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने सड़क को बना दिया पार्किंग
सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि ठेकेदार ने सेक्टर-20 से 21 की तरफ जाने वाली सड़क को पार्किंग बना दिया है। वह रस्सी और बैरीकेट्स लगाकर सड़क पर ही गाड़ियों को पार्क करवा रहा है, और पर्ची काटकर पैसे वसूल रहा है। उन्होंने कहा कि समझ से परे है कि सड़क के आधे हिस्से को पार्किंग में कैसे तबदील किया जा सकता है। इससे यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा सेक्टर-20 में शोरूम के सामने वाली सड़क पर कारें पार्किंग करवा उनसे शुल्क लिया जा रहा है। इस सड़क की आधी चौड़ाई को पेड पार्किंग बना दिया गया है। किसी भी सड़क को पेड पार्किंग के लिए ठेके पर नहीं दिया जा सकता। क्योंकि सड़क आने-जाने होती है। यदि निगम ने सड़क को पार्किंग ठेके में दिया है तो यह निश्चित रूप से गैर कानूनी है। पार्किंग ठेकेदार पैसे कमा रहा है और सड़क संकरी हो गई है, जिससे आने जाने वाले परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड पार्किंग के विरोध में जजपा-कांग्रेस पार्षद
सेक्टर-20 और सेक्टर-14 में नगर निगम द्वारा शुरू की गई पेड पार्किंग का जजपा और कांग्रेस के पार्षद लगातार विरोध कर रहे हैं। जजपा पार्षद सुशील गर्ग और पार्षद राकेश कुमार का आरोप है कि भाजपा ने एक सोची समझी राजनीतिक साजिश के तहत उनके वार्ड में पेड पार्किंग शुरू की है, लेकिन निगम के इस फैसले से जनता और दुकानदार परेशान हो रहे हैं। वहीं, दोनों पार्षदों का आरोप है कि निगम अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में आकर नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। सुशील गर्ग और राकेश कुमार का कहना है कि विकास के लिए निगम को फंड की आवश्यकता है तो उसके लिए कई अन्य रास्ते भी हैं। उधर, कांग्रेस पार्षद सलीम दबकौरी, पार्षद संदीप सोही, पार्षद अक्षयदीप चौधरी, पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद गुरमेल कौर, पार्षद ऊषा रानी का आरोप है कि निगम अधिकारी और मेयर का पूरा ध्यान केवल भाजपा पार्षदों के वार्ड पर है। यही कारण है कि पिछले चार मीटिंग में कई एजेंडे पास होने के बाद भी उनके वार्ड में विकास कार्य शुरू नहीं करवाया गया। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर लोगों को केवल गुमराह कर रही है। वह विकास नहीं विनाश करने में उतारू है, जिसे वह किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे।

विकास नहीं होने देना चाहते विपक्षी
वार्ड नंबर-5 सेक्टर-15 के पार्षद जय कौशिक ने कहा कि निगम द्वारा सभी वार्डों में विकास करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। विकास की रफ्तार लगातार जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता लगातार पंचकूला में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और जहां भी कमी होती है उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हैं। लेकिन, विपक्षी पार्षद विकास देखकर बौखला रहे हैं। जय कौशिक ने सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र का बाकी बचे काम के लिए 2.15 करोड़ रुपये और सड़कों के निर्माण एवं रिकारपेटिंग के लिए 1.45 करोड़ रुपये का टेंडर लगाने के प्रस्ताव को निगम की बैठक में पास करने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया है। कौशिक ने बताया कि भाजपा सरकार केवल विकास में विश्वास रखती है और नगर निगम में भाजपा का मेयर बनने के बाद लगातार विकास की गति तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed