{"_id":"6adfc230d983605c3c0454aa","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-a-shanty-in-mahadev-colony-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-143079-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महादेव कॉलोनी की झुग्गी से ज्वेलरी सहित नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महादेव कॉलोनी की झुग्गी से ज्वेलरी सहित नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सूरजपुर की महादेव कॉलोनी में चोरों ने एक झुग्गी को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण, छह हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। पीड़ित प्रवीन कुमार ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रवीन कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर को वह और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे। दोपहर में उनके बेटे ने झुग्गी में सामान बिखरा होने और चोरी की जानकारी दी। जांच करने पर लोहे की पेटी का ताला टूटा मिला। पेटी से सोने की दो जोड़ी बालियां, चांदी की पायल, चेन, चुटकी और करीब छह हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा भारत गैस का एक सिलेंडर भी चोरी मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।