{"_id":"6ae01c3c161e513afe0d9cc4","slug":"student-lost-access-to-three-gmail-accounts-theft-mobile-punjab-haryana-high-court-to-safeguard-personal-data-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी डाटा बचाने की लड़ाई पहुंची हाईकोर्ट: मोबाइल चोरी से तीन जीमेल खातों का रास्ता बंद, गूगल इंडिया को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी डाटा बचाने की लड़ाई पहुंची हाईकोर्ट: मोबाइल चोरी से तीन जीमेल खातों का रास्ता बंद, गूगल इंडिया को नोटिस
Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM IST
सार
याचिकाकर्ता आशीष रंजन मिश्रा के अनुसार, दो साल से अधिक समय पहले मोहाली के बलौंगी स्थित दशमेश मार्केट में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। यही फोन उसके तीन आपस में जुड़े जीमेल खातों में प्रवेश के लिए दो-स्तरीय सत्यापन का एकमात्र विश्वसनीय साधन था। इसके चोरी होने के बाद वह खातों तक पहुंच नहीं बना सका।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल फोन चोरी होने के बाद तीन जीमेल खातों तक पहुंच खो चुके 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने निजी डाटा बचाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
छात्र का आरोप है कि शिकायत निवारण अपीलीय समिति के निर्देश के बावजूद गूगल इंडिया ने खातों का डाटा वापस पाने में ठोस मदद नहीं की। हाईकोर्ट ने कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की पीठ ने अगली सुनवाई 20 नवंबर को तय की है।
याचिकाकर्ता आशीष रंजन मिश्रा के अनुसार, दो साल से अधिक समय पहले मोहाली के बलौंगी स्थित दशमेश मार्केट में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। यही फोन उसके तीन आपस में जुड़े जीमेल खातों में प्रवेश के लिए दो-स्तरीय सत्यापन का एकमात्र विश्वसनीय साधन था। इसके चोरी होने के बाद वह खातों तक पहुंच नहीं बना सका। पहचान साबित करने और खाते बहाल कराने की कोशिशों के बावजूद उसे राहत नहीं मिली। छात्र के मुताबिक, शिकायत निवारण अपीलीय समिति ने 21 अगस्त को गूगल इंडिया को डाटा वापस पाने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कंपनी ने ठोस कदम नहीं उठाया।