फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paddy being bought below MSP in Kaithal

हरियाणा : करनाल में फर्जीवाड़े के बाद अब कैथल में एमएसपी से नीचे धान खरीद का मामला सामने आया

Sat, 16 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy being bought below MSP in Kaithal
चंडीगढ़। करनाल जिले में धान की फर्जी खरीद के मामले का खुलासा होने के बाद अब कैथल में एमएसपी से नीचे धान खरीदे जाने का मामला सामने आया है। मामला प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के सामने पहुंचा है। मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी प्रदीप दहिया से फोन पर चर्चा की और सभी पक्षों के साथ बैठक कर शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जिला में कुछ लोगों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 100 रुपये से लेकर 125 रुपये तक कम में खरीद करने की अनियमितता पर संज्ञान लिया। शुक्रवार को विभिन्न गांवों के किसानों ने शिकायत की मंडी में एमएसपी से 100 से 125 रुपए प्रति क्विंटल कम रेट पर धान खरीदी जा रही है। मंत्री कमलेश ढांडा ने डीसी प्रदीप दहिया से पूरे धान खरीद पर चर्चा की तथा जल्द ही विभागीय अधिकारियों, मिलर्स और आढ़तियों के साथ एक बैठक करके ऐसी स्थिति दुबारा उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब खेत से मंडी तक फसल लेकर पहुंचे किसान की फसल को सरकार द्वारा तय दर नहीं देना उनकी मेहनत के साथ खिलवाड़ है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीसी प्रदीप दहिया को स्पष्ट किया कि अधिकारियों को ऐसी स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए जाएं, क्योंकि दोबारा ऐसी किसी भी शिकायत के मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से शुरू होगी स्पेशल गिरदावरी
मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि शनिवार से कैथल में बारिश के कारण खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी शुरू की जा रही है, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विगत सप्ताह में ढुंडवा, कोलेखां, खेड़ी लाम्बा, कुराड़, दुब्बल, सिनंद, हरिपुरा, मटौर, खरक पांडवा, बढसिकरी आदि गांवों के ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात करके बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर स्पेशल गिरदावरी की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed