फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Oxygen plant started in Panchkula civil hospital, relief will be given

पंचकूला के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, मिलेगी राहत

Fri, 07 May 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started in Panchkula civil hospital, relief will be given
पंचकूला। जिला प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर करवाने के उद्देश्य से पंचकूला का ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवा दिया गया है। इस प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ जिला अस्पताल में बल्कि निजी अस्पतालों को भी काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

पंचकूला में ऑक्सीजन की किल्लत से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा। जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए लगाए गए इस प्लांट का फाइनल कनेक्शन करवाने के बाद वीरवार को इसे शुरू कर दिया गया। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत के साथ ही सभी बेड से उसको कनेक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट में करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च आया है। इसको दिल्ली की एक कंपनी ने तैयार किया है। वीरवार को इस प्लांट से तैयार ऑक्सीजन का सैंपल गुरुग्राम भेजा गया था। इसकी मंजूरी आते ही प्लांट को शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टैंक ऑक्सीजन की रोजाना होती है खपत
ध्यान रहे कि पंचकूला में प्रतिदिन औसतन दो टैंक ऑक्सीजन की खपत होती है। वैसे तो इस प्लांट को फरवरी में ही शुरू दिया जाना था। कुछ तकनीकी कारणों से यह मामला लटक गया। अप्रैल में इसके शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन इसकी शुरुआत मई में हो सकी। इस प्लांट के शुरू होने के बाद यहां पर एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन तैयार हो सकेगी, जिसके मुताबिक 24 घंटे में 4 लाख 32 हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू करने के लिए रोजाना सुबह 6 टन के ऑक्सीजन टैंक में करीब 5 टन लिक्विड ऑक्सीजन भरवाई जा रही है।

कोट्स
जिले के सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की शुरुआत कर दी गई है। इसका कनेक्शन होने के बाद इसका सैंपल चेकिंग के लिए गुरुग्राम में भेजा गया था। इस प्लांट की शुरुआत से ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर हो जाएगी।
-मुकेश कुमार, आहूजा उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed