फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Oxygen facility on beds in women's ward of Civil Hospital to start soon

Panchkula News: सिविल अस्पताल में महिला वार्ड में बेड पर ऑक्सीजन सुविधा जल्द शुरू

Sun, 15 Mar 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Oxygen facility on beds in women's ward of Civil Hospital to start soon
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की पहली मंजिल पर महिला वार्ड में जल्द ही हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सुविधा के शुरू होने से महिला मरीजों को आपात स्थिति में तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी और इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की पहली मंजिल पर महिला वार्ड में ऑक्सीजन पाइपलाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम चरण की तकनीकी जांच की जा रही है। इसके बाद सभी बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट शुरू कर दिए जाएंगे। इसमें 25 बेड में यह व्यवस्था दी जाएगी। अभी तक महिलाओं को सांस की दिक्कत होने में कई मामलों में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे उपचार दिया जाता है, जिससे महिला मरीजों को असुविधा होती है। इस असुविधा को दूर करने के लिए काम अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर
महिला वार्ड में गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को कई बार अचानक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बेड पर ही ऑक्सीजन प्वाइंट होने से तुरंत उपचार शुरू किया जा सकेगा। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी इसी तरह की सुविधाएं मजबूत करने की योजना है।- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सेक्टर -6 सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed