फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Oxygen cylinder refill facility door-to-door from May 9

ऑक्सीजन सिलेंडर रीफिल की सुविधा मिलेगी डोर-टू-डोर

Sat, 08 May 2021 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder refill facility door-to-door from May 9
चंडीगढ़। हरियाणा में 9 मई से डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मरीज या उनके परिजनों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रेसक्रॉस सोसायटी के वॉलिंटियर व समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य सिलिंडर उपलब्ध कराएंगे। इससे होम आइसोलेशन में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मिल सकेगी और अस्पतालों के ऑक्सीजन बेड गंभीर कोविड ग्रस्त मरीजों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोडल अधिकारियों और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिवों को निर्देश दिए कि सिलिंडरों की रीफिलिंग के लिए जिले में उपायुक्त से चर्चा कर एक स्थान निर्धारित कराएं। साथ ही खाली सिलिंडरों का बैंक बनाने की भी व्यवस्था करें, ताकि जिस भी मरीज के लिए सिलिंडर रीफिलिंग का आवेदन आया हो, वहां स्वयंसेवी संस्था के वॉलंटियर भरा हुआ सिलिंडर ही लेकर जाएं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कम से कम कीमत तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पोर्टल पर करना होगा आवेदन
डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल की सुविधा के लिए पोर्टल http://o&ygenhry.in/ बनाया गया है। इस पर स्वयंसेवी संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन बन जाएगा। पोर्टल पर जरूरतमंद मरीज ऑक्सीजन सिलिंडर के रीफिल के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा तो उसका आवेदन स्वयंसेवी संस्था और रेडक्रॉस सोसायटी दोनों के पास रिफ्लेक्ट होगा। रेडक्रॉस सोसायटी या स्वयंसेवी संस्था में से कोई भी उक्त आग्रह को स्वीकार करेंगी तो आवेदक के दिए मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचना पहुंच जाएगी। आवेदक को आधार नंबर और ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर का फोटो भी अपलोड करना होगा। इसके अलावा, मरीज की उम्र और पता लिखना अनिवार्य होगा। एक मोबाइल नंबर से एक दिन में एक बार ही आवेदन किया जा सकेगा। यह सुविधा 9 मई से मिलना प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed