{"_id":"64a1df7b42f988106b0a8206","slug":"overheight-angle-victim-of-neglect-people-are-getting-worried-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-1783-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अनदेखी का शिकार ओवरहाइट एंगल, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अनदेखी का शिकार ओवरहाइट एंगल, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका।
रामबाग रोड कालका में लगे लोहे के ओवर हाइट एंगल्स नगर परिषद की नाकामी का जीता जागता उदाहरण पेश कर रहे हैं। इन ओवर हाइट एंगल की प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। आलम यह है कि प्रवेश द्वार पर लगा ओवर हाइट एंगल का हिस्सा एक तरफ साइड में पड़ा हुआ है, जबकि रामबाग के साथ लगे ओवर हाइट एंगल का बैरिकेड पिछले लंबे समय से हटा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त ओवर हाइट एंगल्स को पहले की तरह व्यवस्थित किया जाए। रामबाग रोड के प्रवेश द्वार से लेकर रामबाग तक सड़क संकरी होने के चलते यहां पर जाम लगा रहता है। कई बार देखा है कि इस रोड पर ओवर हाइट एंगल्स से बैरिकेड हटा होने से यहां भारी वाहन प्रवेश कर जाते हैं, जिनकी वजह से अक्सर जाम की स्थिती बनी रहती है। रविवार को सप्ताहिक सब्जी मंडी लगने के चलते शाम को तो इस रोड से निकलने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। बता दें कि रामबाग रोड आगे चलकर बाईपास के साथ जुड़ता है। हर समय व्यस्त रहने वाले रोड से अधिकारियों से लेकर नेताओं तक का आना-जाना लगा रहता है फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
रामबाग रोड पर भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आमजन को इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने रामबाग रोड के प्रवेश द्वार और रामबाग के समीप दो ओवर हाइट एंगल लगाए थे। अब प्रशासन की अनदेखी के चलते लोग परेशान हो रहे हैं।