{"_id":"6aa5b073df234ca0180a3b52","slug":"over-25000-cases-settled-at-the-national-lok-adalat-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141263-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार से अधिक मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार से अधिक मामलों का निपटारा
विज्ञापन
31,185 मामलों की हुई सुनवाई, 25,421 मामलों में समझौता; 93.34 लाख रुपये की राशि पर बनी सहमति
पंचकूला और कालका में आठ बेंच गठित, पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए किया गया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) की देखरेख में शनिवार को सेक्टर-1 स्थित जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स और कालका के सब-डिविजनल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। पंचकूला और कालका में गठित आठ बेंचों के सामने कुल 31,185 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 25,421 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 93,34,669 रुपये की राशि पर समझौता हुआ।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने लोक अदालत की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए पंचकूला जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उनके साथ हालसा के सदस्य सचिव जगदीप लोहान भी मौजूद रहे। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन-सह-जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर के साथ विभिन्न बेंचों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जस्टिस सेठी ने पीठासीन अधिकारियों और लोक अदालत में पहुंचे पक्षकारों से बातचीत की। उन्होंने विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों पर भी सुनवाई
एसीजेएम कीर्ति वशिष्ठा ने बताया कि लोक अदालत में समझौता योग्य मामलों के साथ लंबित और मुकदमे से पहले के मामलों पर भी सुनवाई की गई। पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे समय और धन की बचत के साथ लंबे मुकदमों से बचने में मदद मिलती है। लोक अदालत में वादियों, अधिवक्ताओं और अन्य हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी की। अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय उपलब्ध कराना है।