फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outrage: People of Rajiv-Indira Colony submitted memorandum regarding the demand of plot

नाराजगी : प्लॉट की मांग को लेकर राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने ज्ञापन सौंपा

Tue, 16 Nov 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Outrage: People of Rajiv-Indira Colony submitted memorandum regarding the demand of plot
पंचकूला। 35 साल से नारकीय जीवन यापन कर रहे राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोग प्लॉट की मांग को लेकर सोमवार को वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी के नेतृत्व में हरियाणा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय में प्रशासक प्रदीप को ज्ञापन सौंपा। पार्षद ऊषा रानी ने बताया कि कॉलोनी के निवासियों ने पंचकूला के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। अब उन्हें ही सरकार द्वारा बेघर करने की योजना तैयार की जा रही है। यदि सरकार की योजना धरातल पर उतरती है तो कॉलोनी के लोग बेघर होने के साथ रोजी-रोटी के लिए भी मोहताज हो जाएंगे।
विज्ञापन

एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक के नाम सौंपे मांगपत्र में वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी ने लिखा है कि 1994 में मुख्यमंत्री भजन लाल ने राजीव-इंदिरा कॉलोनी निवासियों के लिए पुनर्वास योजना बनाई थी। इस योजना के तहत कॉलोनी के पात्र लोगों को एक-एक मरले का प्लॉट मिलना था। इसकी सरकार द्वारा 10 हजार रुपये कीमत निर्धारित की गई थी। एचएसवीपी द्वारा 1994 में एक कमेटी गठित करके सर्वे करवाया गया। सर्वे में 5533 झुग्गियां मिली थीं, और 4149 लाभार्थी परिवारों की पहचान की गई थी। इसमें से 2802 लोगों ने पैसे जमा करवा दिए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं एचएसवीपी द्वारा 306 लोगों को अलॉटमेंट लेटर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति को प्लॉट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर प्लॉट का कब्जा दिया जाना है, वहां जगह आज भी खाली है। कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जिस तरह से करनाल में दो मरले के प्लॉट दिए गए हैं, वैसे ही उन्हें भी प्लॉट दिए जाएं। फ्लैट में गुजारा नहीं हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. राम प्रसाद, राजीव भुक्कल, संदीप बेदी, पन्ना लाल, नंदलाल, विजेंदर सिंह, कमल सिंह, सिपाही, भीम कुमार, रामानंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed