{"_id":"615b5aab8ebc3e1ab542b44b","slug":"outrage-opposition-to-fix-the-rate-of-havan-worship-in-mansa-devi-kali-mata-temple-vhp-met-dc-pkl-office-news-pkl4290163164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी : मनसा देवी-काली माता मंदिर में हवन-पूजा के रेट तय करने का विरोध, डीसी से मिला विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी : मनसा देवी-काली माता मंदिर में हवन-पूजा के रेट तय करने का विरोध, डीसी से मिला विहिप
विज्ञापन
पंचकूला/कालका। विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी विनय प्रताप सिंह से मुलाकात कर मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मनसा देवी मंदिर पंचकूला और काली माता मंदिर कालका में जागरण, हवन, पूजा और अन्य क्रियाकलापों के रेट तय करने का विरोध किया। संगठन ने इसे तुरंत बंद करने की मांग कर बताया कि प्रशासन के इस कदम से हिंदुओं में भारी नाराजगी है। विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि यह हिंदू संस्कृति और परंपराओं के विरुद्ध है। मंदिर श्रद्धा से दिए चढ़ावे से हजारों वर्षों से चल रहे हैं, उसके लिए कोई अन्य शुल्क या कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
हिंदू समाज के दान के कारण ही मनसा देवी श्राइन बोर्ड के पास 70 करोड़ रुपये से अधिक पड़े हैं। इसके अतिरिक्त सोना, चांदी भी बड़ी मात्रा में है। हर वर्ष भारी मात्रा में दान भी इस पूंजी को निरंतर बड़ा रहा है। यह मंदिर की व्यवस्था के लिए पर्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने मनसा देवी मंदिर में संस्कृत कॉलेज के लिए अलॉट की गई जमीन पर सामान्य कालेज बनाने के फैसले का भी विरोध जताया। डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह विश्व हिंदू परिषद की बातों को 6 अक्तूबर को मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में रखेंगे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 6 अक्तूबर के पश्चात विश्व हिंदू परिषद पूरे जिले में एक बड़ा आंदोलन प्रारंभ करेगी जो जिले के हर गांव, वार्ड, सेक्टर के घर-घर तक पहुंचेगा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल में पंचकूला विहिप के विभाग मंत्री सत्यनारायण वर्मा, जिला मंत्री शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जय भगवान वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश धीमान, जिला सह संयोजक संजय वाल्मीकि, प्रांत सत्संग प्रमुख देवेंद्र कौर, जिला संयोजिका भूपिंदर कौर, प्रखंड संयोजक शुभम शर्मा, विशाल शर्मा, शैलेष शर्मा, संजय लोहाट, जेबी वर्मा, ईश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।