फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outrage: Congressmen protested against inflation, former Deputy Chief Minister and Congress MLA also participated in the demonstration

नाराजगी : महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भी हुए प्रदर्शन में शामिल

Tue, 10 Aug 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Outrage: Congressmen protested against inflation, former Deputy Chief Minister and Congress MLA also participated in the demonstration
पंचकूला। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका विधानसभा से कांग्रेस के विधायक प्रदीप चौधरी ने किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता सोमवार सुबह माजरी चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष मार्च निकाला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन वाली तख्तियां ले रखी थीं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के वर्ष 1942 में अगस्त क्रांति के जज्बे को सलाम करने और केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने के विरोध में रोष जताया।
विज्ञापन

रोष मार्च निकाल भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये, कृषि विरोधी तीन काले कानून, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल/डीजल की कीमत, अभिव्यक्ति की आजादी, पेगासस द्वारा जासूसी करके राष्ट्रहित से खिलवाड़ करने जैसे कारनामों से भी आमजन को अवगत करवाकर इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित भी किया। प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा, पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया, पूर्व प्रधान नगर परिषद मनवीर कौर गिल, हेमंत किंगर, बाल मुकंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed