फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government honored the players of the state who participated in the Tokyo Olympics 2020

सम्मान समारोह: ओलपिंक खिलाड़ियों पर पंजाब सरकार की धनवर्षा, हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बने एसपी

Thu, 12 Aug 2021 11:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 11:10 PM IST
सार

सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक हॉकी स्टिक भेंट की। इस स्टिक पर पूरी टीम के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
Punjab government honored the players of the state who participated in the Tokyo Olympics 2020
पंजाब सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को किया सम्मानित। - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार जल्द ही पदक विजेताओं को नौकरी प्रदान करने के तौर-तरीकों पर काम करेगी। इसके लिए उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव को अंतिम निर्णय लेने से पहले मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर देखने को कहा।

विज्ञापन


पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता और भाग लेने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को 28.36 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान करने के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी खिलाड़ियों के पराक्रम ने देश विशेषकर राज्य का नाम रोशन किया है, जिससे सभी पंजाबियों को गर्व हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश के खेल इतिहास को फिर से लिखा है। मुख्यमंत्री और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने ओलंपिक पदक विजेताओं और हिस्सा लेने वाले पंजाबी खिलाड़ियों के बैंक खातों में ऑनलाइन पुरस्कार राशि ट्रांसफर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक-2020 में 41 वर्ष के अंतराल के बाद कांस्य पदक जीतने में पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे हॉकी में भारत के खोए गौरव के पुनरुद्धार की दिशा में एक शुरुआत करार दिया। हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और एथलीट मिल्खा सिंह का विशेष जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आज वे जीवित होते तो इस दुर्लभ जीत पर सबसे ज्यादा खुशी इन दोनों महान खिलाड़ियों को होती।

खिलाड़ियों के नाम पर होंगे सड़कों और स्कूलों के नाम
टोक्यो ओलंपिक में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के सम्मान में, कैप्टन ने स्कूलों के नाम और उनके पैतृक गांवों की ओर जाने वाली सड़कों का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को ऐसे स्कूलों और सड़कों की पहचान करने के लिए भी कहा ताकि हर पंजाबी को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जा सके।

हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत बने एसपी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में डीएसपी से पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया।

नीरज चोपड़ा नहीं पहुंचे समारोह में
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, जो यह विलक्षण प्राप्ति करने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं, को भी सम्मानित करेगी। उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा इस समारोह में शामिल नहीं हो सके।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती की पेशकश की
अपने संबोधन के दौरान पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने खिलाड़ियों की पुलिस में भर्ती होने की इच्छा की सराहना की और इच्छुक खिलाड़ियों को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होने की पेशकश की।

पंजाब सरकार महिला हॉकी अकादमी स्थापित करेगी: सोढी

खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने एलान किया कि पंजाब सरकार सुरजीत हॉकी अकादमी की तर्ज पर महिला हॉकी अकादमी स्थापित करेगी। उन्होंने ओलंपिक पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की पेशकश के एलान का स्वागत किया। 

बढ़ाकर दी गई पुरस्कार राशि
पंजाबी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर पंजाब सरकार ने इस बार नकद पुरस्कारों की राशि को बढ़ाकर देने का फैसला किया। इस मौके पर कांस्य पदक विजेता 10 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को 2.51-2.51 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की दो खिलाड़ियों, पुरुष हॉकी खिलाड़ी (प्रतिभागी) और एक फाइनलिस्ट एथलीट को 50-50 लाख रुपये और इन खेलों में हिस्सा लेने वाले छह खिलाड़ियों को 21-21 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।

टोक्यो ओलंपिक में पंजाब के इन 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

  • कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के 11 खिलाड़ी - मनप्रीत सिंह (कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदरपाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, कृष्ण पाठक, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह
  • एथलेटिक्स में 3 खिलाड़ी- तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉटपुट), कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रोअर) और गुरप्रीत सिंह (50 किलोमीटर वॉकर)
  • सेमीफाइनल में पहुंची और चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की दो खिलाड़ी- गुरजीत कौर और रीना खोखर
  • निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अंगदवीर सिंह
  • मुक्केबाज सिमरनजीत कौर
  • पैरालंपिक में हिस्सा लेने जा रही बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed