{"_id":"6a7a33b9fe4a2cea9a0209a5","slug":"out-of-control-car-hits-two-kanwariyas-both-critically-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-139825-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अनियंत्रित कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अनियंत्रित कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
विज्ञापन
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर मौली चौकी के पास हादसा, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर जा रहे थे दोनों श्रद्धालु, अस्पताल में इलाज जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर मौली पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर जा रहे दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। शहजादपुर की ओर से पंचकूला आ रही कार अचानक सड़क से नीचे उतर गई और पैदल जा रहे गांव कांसल, चंडीगढ़ निवासी हरदेव और उसके साथी जशन को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रामकरण और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रामकरण ने बताया कि हादसे के मामले में यमुनानगर निवासी कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।