{"_id":"624f3ddd2f19b558367f9343","slug":"organizing-by-helping-the-needy-one-can-get-a-feeling-of-peace-and-joy-vij-pkl-office-news-pkl446977928","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : जरूरतमंदों की मदद कर शांति और आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : जरूरतमंदों की मदद कर शांति और आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं : विज
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम सब समाज के देनदार हैं। हर पल समाज से कुछ न कुछ ले रहे हैं। समाज के प्रति हमारी उतनी ही जिम्मेदारी है इसलिए हमें लोगों की सहायता करनी चाहिए और विशेषकर दिव्यांगजनों का अपनी तरफ से पूरा सहयोग करना चाहिए। वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विशेष ओलंपिक भारत नेशनल हेल्थ फेस्ट कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर हम शांति और आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
परंतु आज का कार्यक्रम विशेष है क्योंकि यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा और कौशल को दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि विशेष ओलंपिक भारत नेशनल हेल्थ फेस्ट कार्यक्रम में डॉक्टरों द्वारा न केवल उनकी स्वास्थ्य जांच की गई बल्कि उनके लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया ताकि वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम ऋचा राठी, स्पेशल ओलंपिक ऐसोसिएशन की तरफ से अंजू वाजपेई, कालका की पूर्व विधायिका एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, करनाल के प्रभारी दीपक शर्मा, पीएमओ सुवीर सक्सेना, एसएमओ डॉ. अरविंद सहगल, डॉ. रीटा कालरा, एएसएमओ डॉ. विकास गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।