फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ordered drug paraphernalia from Pakistan while in jail, High Court surprised

Panchkula News: जेल में रहते हुए मंगवाई पाकिस्तान से नशा सामग्री, हाईकोर्ट हैरान

Thu, 11 Jan 2024 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ordered drug paraphernalia from Pakistan while in jail, High Court surprised
चंडीगढ़। जेल में रहते हुए पाकिस्तान से 5 किलो हेरोइन मंगवाने के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हैरानी जताई कि कैसे जेल से इस प्रकार के कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा हाईकोर्ट ने पंजाब के गृह सचिव से तलब किया है।याचिका दाखिल करते हुए बलदेव सिंह ने एनडीपीएस के मामले में जमानत देने की अपील की थी। सुनवाई के दौरान जब पंजाब सरकार ने जवाब सौंपा तो सामने आया कि याची ने जेल से पाकिस्तान में अपने संपर्क को फोन कर 5 किलो नशीली सामग्री भारत में मंगवाई थी। यह सामग्री प्राप्त करने वालों को अमृतसर पुलिस ने पकड़ा था जिसके बाद याची की भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि जेल में मौजूद एक व्यक्ति पाकिस्तान में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए नशा भारत मंगवा रहा है। हाईकोर्ट ने इस बारे में गृह सचिव को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही यह भी आदेश दिया कि भविष्य में ऐसा न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed