Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order of 5 million doses of Kovid vaccine

कोविड वैक्सीन के 50 लाख डोज का ऑर्डर

Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Order of 5 million doses of Kovid vaccine
चंडीगढ़। हरियाणा में 1 मई से 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने कोविड वैक्सीन की 50 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पत्रकारों को बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि टीके के लिए पंजीकरण की स्थिति 30 अप्रैल रात तक साफ हो जाएगी। 50 लाख टीके 1 महीने के लिए पर्याप्त हैं। अभी 1 लाख टीके प्रतिदिन लगाने की क्षमता है। नए पंजीकरण के हिसाब से इसे डेढ़-दो लाख तक बढ़ा सकते हैं। सीएचसी, पीएचसी और स्वयं सेवी संस्थाओं के अस्पताल में भी टीकाकरण 1 मई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एक-डेढ़ दिन में मिल जाएगी ऑक्सीजन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। ओडिशा से अपने हिस्से के 7 ऑक्सीजन टैंकर लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक-डेढ़ दिन में ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। विदेश से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। हरियाणा को और अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलने पर फरीदाबाद में 250 बेड का एक अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन नहीं पर सख्ती करेंगे
मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि लॉकडाउन नहीं करेंगे। गतिविधियों को पूरी तरह रोकने से पूरा आर्थिक चक्र भी रुक जाता है। गैर जरूरी गतिविधियों को शाम 6 बजे के बाद पूरी तरह बंद कर आगे बढ़ेंगे। कोरोना की स्थितियां अगर भविष्य में नहीं सुधरती हैं तो नई व्यवस्थाएं बनाएंगे, लेकिन उद्योगों को बंद नहीं करेंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर का भंडारण घरों में अनावश्यक रूप से न करें। उन्होंने कहा कि कोविड के संकट में निराशा का वातावरण न बनने दें, उत्साह का माहौल बनाये रखें। यह मनुष्य की लाई नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने हर वर्ग से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में एकजुट होकर लड़ें। जहां जरूरत हो, वहां कोरोना संक्रमितों व समाज की मदद के लिए खड़े हों। जिस क्षेत्र में दस फीसदी आबादी संक्रमित है वहां पर मैक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाए हैं। हरियाणा में कुछ दिन से नए मामलों का ग्राफ स्थिर हुआ है। मृत्यु दर भी 1 फीसदी से नीचे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कारण हरियाणा में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव है। लेकिन, संकट के वक्त किसी को इलाज से मना नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed