फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order for 15 thousand injections of black fungus, the government immediately asked for medicine

ब्लैक फंगस के 15 हजार इंजेक्शन का ऑर्डर, सरकार ने तत्काल मांगी दवा

Sat, 05 Jun 2021 01:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Order for 15 thousand injections of black fungus, the government immediately asked for medicine
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयोग होने वाले एंफोटेरिसिन-बी के 15 हजार इंजेक्शन के लिए सीरम कंपनी को ऑर्डर कर दिया है। सरकार की ओर से तत्काल इंजेक्शन सप्लाई शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, नियमों के मुताबिक कंपनी को ऑर्डर के 15 दिन के अंदर-अंदर दवा की सप्लाई शुरू करनी होगी और कुल 45 दिनों में पूरी सप्लाई देनी होगी।
विज्ञापन

सरकार ने ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को देखते हुए 27 मई को ग्लोबल टेंडर जारी किया था। हालांकि, इसमें केवल भारतीय कंपनी सीरम ने ही हिस्सा लिया। नियमों के तहत एक कंपनी का आवेदन आता है तो दोबारा से टेंडर किया जाता है, लेकिन मौजूदा महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कंपनी को नियमों में छूट देते हुए 15 हजार इंजेक्शन के लिए ऑर्डर दिया है। इस टेंडर के सफल होने के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल इंजेक्शन की चल रही किल्लत
बता दें कि इस समय प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और इसमें प्रयोग होने वाले इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। इसके चलते दाखिल मरीजों को जरूरत के मुताबिक इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को 5 हजार इंजेक्शन खरीदने के लिए पहले ही आर्डर दिया गया है, लेकिन स्टॉक कम होने के कारण दवा कम मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के लिए एंफोटेरेसिन बी के 15 हजार इंजेक्शन खरीदने का आर्डर किया है। इंजेक्शन मिल जाने के बाद इसकी कमी नहीं रहेगी। टेंडर में केवल ही कंपनी ने हिस्सा लिया था, हालात को देखते हुए नियमों में ढील देकर उसे ही इंजेक्शन का आर्डर किया है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed