फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order: DC's appeal to strictly follow the instructions of Kovid

आदेश : डीसी की कोविड के निर्देशों का दृढ़ता से पालन करने की अपील

Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Order: DC's appeal to strictly follow the instructions of Kovid
पंचकूला। त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत और कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखकर घर से बाहर जाते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड के निर्देशों का दृढ़ता से पालन करें। ऐसा करने से कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है। यह अपील उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बहुत महत्व है। कोरोना वायरस के दृष्टिगत हमें त्योहार को मनाने के साथ अपने स्वास्थ्य का भी उचित ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 एक संक्रामक बीमारी है, जो एक से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। इसलिए त्योहार के दौरान लोगों के संपर्क में आने से बचें और उचित सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके अलावा मास्क व सैनिटाइजर का निरंतर प्रयोग करें। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई है, वे शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित वैक्सीन शिविरों में जाकर वैक्सीनेशन करवाएं। इससे न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से लड़ने में भी ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed