{"_id":"607f38b68ebc3e8d1a154c94","slug":"opposition-farmer-labor-organizations-submitted-memorandum-to-tehsildar-regarding-agricultural-laws-and-pending-demands-pkl-office-news-pkl4109982148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध : कृषि कानूनों और लंबित मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध : कृषि कानूनों और लंबित मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के मजदूर कर्मचारी, किसान सीटू जिला प्रधान रमा की अध्यक्षता में शहीद स्मारक पार्क सेक्टर-2 में एकत्रित हुए। नाराज संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की तरफ से जबरदस्ती किसानों का धरना समाप्त करने की योजना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार कोरोना वायरस महामारी की दुहाई देकर किसानों का धरना उठाने की जगह, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर लागू तीन कृषि कानूनों एवं मजदूर विरोधी लेबर कोड्स खत्म करवाएं। तहसीलदार विशाल सैनी ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिया। मंच संचालन सीटू जिला सचिव लच्छी राम ने किया।
लच्छी राम शर्मा ने कहा कि एमएसपी की गारंटी दें ,स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करें तभी किसानों का आंदोलन वापस लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी भी किसान संगठन ने खेती में तीन कृषि कानून लाने की मांग ही नहीं की तो जबरदस्ती केंद्र सरकार क्यों थोप रही है। किसानों की मांग स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की है।
विज्ञापन
स्वामीनाथन रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की जा रही है। सीटू की जिला प्रधान रमा ने कहा कि किसी भी मजदूर संगठन ने श्रम कानूनों को चार कोड्स में बदलने की मांग नहीं की। मजदूरों की मांग है कि श्रम कानूनों को सरकारी और निजी क्षेत्र में सख्ती से लागू किया जाए। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के नेता श्रवण कुमार जांगड़ा, विजय पाल, रणधीर सिंह, रेहड़ी पटरी के नेता अमरनाथ वर्मा, रमा, रणधीर सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया।