फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opportunity for admission to vacant Class 9 and 11 seats at Navodaya schools

Panchkula News: नवोदय में नौवीं और 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले का मौका

Thu, 03 Sep 2026 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission to vacant Class 9 and 11 seats at Navodaya schools
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, दोनों कक्षाओं की चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को; पंचकूला जिले के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। दोनों कक्षाओं के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्राचार्य रूप चंद ने एक सितंबर को पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दी है।
कक्षा 9वीं में आवेदन के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। साथ ही वह सत्र 2026-27 में पंचकूला जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं के लिए जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है। विद्यार्थी का सत्र 2026-27 में पंचकूला जिले के स्कूल में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति के जयपुर संभाग के आदेश के अनुसार शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed