फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fruits and vegetables will available on Vita booths in haryana

हरियाणा में अब वीटा बूथों पर फल और सब्जी भी बेच सकेंगे संचालक, सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

Sat, 26 Sep 2020 12:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
fruits and vegetables will available on Vita booths in haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में वीटा बूथ संचालक अब अपने बूथों पर फल-सब्जी भी बेच सकेंगे। लंबे समय से बूथ संचालकों की इस मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन देते हुए यह भी घोषणा की है कि जो बूथ संचालक अपने लक्ष्य से 5 से 15 प्रतिशत ज्यादा बिक्री करेंगे। उन्हें 10 से 25 पैसे प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन


हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड (एचडीडीसीएफ) ने अपने वितरकों, बूथ धारकों और डेयरी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उक्त विभिन्न योजनाओं की घोषणा की है। सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने बताया कि इन योजनाओं में वीटा मिल्क वितरकों के लिए प्रोत्साहन शामिल है। यह प्रोत्साहन 10 पैसे से 25 पैसे प्रति लीटर तक होगा और यह उन वितरकों को दिया जाएगा, जो औसत बिक्री से 5 से 15 प्रतिशत अधिक बिक्री के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिक्री में वृद्धि करना और कोरोना के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे वितरकों को राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एक अन्य पहल करते हुए प्रसंघ ने वीटा बूथों पर ताजा सब्जियों और फलों की बिक्त्रस्ी की अनुमति दी है। ग्राहकों और बूथ मालिकों की लंबे समय से मांग को पूरा करते हुए ताजा सब्जियां और फल अब 1 अक्तूबर से वीटा बूथों पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि यह पहल ओवरहॉलिंग रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वीटा बूथों पर ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करना और लाभ को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण पर अधिक बल देते हुए, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड ने बूथ आवंटन नीति में महिलाओं और युद्ध में शहादत प्राप्त सैनिकों की विधवाओं के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।


इस पहल से महिलाओं को पर्याप्त अवसर प्रदान होंगे, जो राज्य सरकार की महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम साबित होगा। साथ ही, बूथ आवंटन में सभी तरह के दिव्यांगों के लिए 15 प्रतिशत और दुग्ध उत्पादकों के वार्ड के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed