फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Operation of reserved holiday special train will stop from Saturday

Panchkula News: शनिवार से बंद हो जाएगा रिजर्व्ड हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन

Fri, 28 Feb 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Operation of reserved holiday special train will stop from Saturday
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चल रही रिजर्व्ड हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार से बंद कर दिया जाएगा। यह ट्रेन सैलानियों के भीड़ को देखते हुए 20 दिसंबर से शुरू की गई थी और 28 फरवरी तक चलाई जानी थी। रेलवे स्टेशन कालका के अधिकारियों ने बताया कि उक्त ट्रेन के संचालन को एक्सटेंड करने का अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस प्रकार था किराया

यह ट्रेन (52443) सुबह 8:05 बजे कालका से रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे शिमला पहुंचती थी। इस दौरान ट्रेन के धर्मपुर, बड़ोग, सोलन, कंडाघाट, समरहिल में स्टॉपेज थे। जबकि, कैथलीघाट में एक ट्रेन की क्रॉसिंग के कारण इस ट्रेन को ठहराव दिया गया था। उधर से यह ट्रेन (52444) शाम को 4:50 बजे शिमला से कालका के लिए चलती थी। बीच में समरहिल, कंडाघाट, सोलन, बड़ोग, धर्मपुर में ठहराव करते हुए रात 9:45 बजे कालका पहुंचती थी।
विज्ञापन

ट्रेन के सेकेंड सीटिंग का किराया 75 रुपये तय किया गया था। एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बों में किराया 945 रुपये और फर्स्ट क्लास का किराया 790 रुपये था।

सैलानियों की पहली पसंद
हर साल हजारों की संख्या में सैलानी क्रिसमस और नए साल पर शिमला पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क मार्ग की अपेक्षा टॉय ट्रेन सैलानियों की पहली पसंद है, क्योंकि घुमावदार पहाड़ों के बीच से जब टॉय ट्रेन गुजरती है तो नजारा देखने लायक होता है। दो महीने पहले साल की बची छुट्टियां, क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सैलानियों का कालका से शिमला के लिए आवागमन शुरू हो गया था। उनकी बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed