फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Operate special trains to Anandpur Sahib on Martyrdom Day

Panchkula News: शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब के लिए विशेष ट्रेनों का करें संचालन

Sun, 12 Oct 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Operate special trains to Anandpur Sahib on Martyrdom Day
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के चलते कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रेल मंत्रालय से आनंदपुर साहिब के लिए रेल सेवाएं बढ़ाने की मांग की है ताकि नौवें पातशाह कुर्बानी को नमन करने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

बैंस ने इसे लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पत्र लिखा है। बैंस ने पत्र में कहा कि आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले इन ऐतिहासिक समागमों में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाओं को 15 से 30 नवंबर तक दोगुना किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने देशभर के प्रमुख धार्मिक केंद्रों तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र), अमृतसर साहिब और अन्य प्रमुख शहरों से विशेष ट्रेनों को चलाने की भी अपील की है ताकि 22 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले विशाल आयोजनों में आने-जाने वाली संगत को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि यह नगरी श्री गुरु तेग बहादर जी द्वारा बसाई गई थी, जहां अत्याचार झेल रहे कश्मीरी पंडितों ने शरण और सुरक्षा की मांग की थी। इसी धरती से गुरु साहिब ने मानवता और अंतरात्मा की स्वतंत्रता के लिए दिल्ली की ओर अपनी अंतिम यात्रा आरंभ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed