फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   OP Dhankar said -Reply to the propaganda against the government

हरियाणा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें जिलाध्यक्ष

Wed, 15 Sep 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
OP Dhankar said -Reply to the propaganda against the government
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को यहां भाजपा जिला अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान किसान आंदोलन समेत तमाम मुद्दों पर गंभीरता के साथ मंथन किया गया, साथ ही केंद्रीय और प्रदेश की योजनाओं का फीडबैक लिया गया। जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए वे पूरी तरह से फील्ड में उतरें और सरकार के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। इसके अलावा, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर प्रदेश भाजपा की ओर से सेवा और समर्पण अभियान चलाने का फैसला लिया गया। इसके लिए नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी। प्रांतीय संगठन मंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, कृष्ण बेदी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भी जिलाध्यक्षों को योजनाओं को और बेहतर तरीके प्रचारित करने समेत कई मंत्र दिए।
विज्ञापन

पहली बार राज्यपाल से मिले जिलाध्यक्ष
पहली बार भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष राज्यपाल से भी मिले। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद जिला अध्यक्ष हरियाणा राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की। राज्यपाल ने जिलाध्यक्षों से हरियाणा के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिलाध्यक्षों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed