फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Only traffic lights are looking after the roads in the city, policemen are not posted

Panchkula News: शहर में सड़कों पर ट्रैफिक लाइटें ही देख रहीं व्यवस्था, पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते

Fri, 25 Jul 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Only traffic lights are looking after the roads in the city, policemen are not posted
पंचकूला। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ ट्रैफिक लाइटों के भरोसे ही चल रही है। यहां अधिकतर चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं रहती है। लोग सड़कों पर रॉन्ग साइड से वाहन दौड़ा रहे हैं। शहर का पूरा यातायात सिस्टम लाल बत्ती के सहारे चल रहा है। तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन कई बार रेड लाइट होने के बावजूद भी चौराहा पार कर रहे हैं, जो कि बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। शहर में यह हालात एक ही जगह के नहीं हैं, बल्कि पूरे शहर के चौक-चौराहों का यहीं हाल है। सेक्टर-5 की ट्रैफिक लाइटें दिन भर बंद रहीं और परशुराम चौक की लाल बत्ती जलती दिखी, लेकिन टाइमर सिस्टम ठप पड़ा है। यहां पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। लोग मनमर्जी से ही वाहन दौड़ाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने शहर के 11 लाइट पॉइंटों पर की पड़ताल
स्थान-1
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-3 के टीडीएल स्टेडियम के लाइट पॉइंट पर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला।

स्थान-2

मनसा देवी कांप्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-5 के ट्रैफिक लाइट पॉइंट पर एक भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं थी।

स्थान-3

दोपहर सवा दो बजे के करीब सिंहद्वार के लाइटों ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पाई गई। लोगो यातायात का पालन करते दिखे।

स्थान-4

बुधवार समय करीब ढाई बजे सेक्टर-6 स्थित लाइट पॉइंट पर ट्रैफिक कर्मी मौजूद थे। यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती मिली।

स्थान-5

माजरी चौक का लाइट पॉइंट खाली मिला। लाइट पॉइंट पर करीब पौने तीन बजे तक एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिखे।

स्थान-6

पुराने पंचकूला के लाइट पॉइंट पर करीब तीन बजे तीन पुलिसकर्मी मौजूद दिखे गए। इनमें एक ट्रैफिक पुलिस और दो सिविल पुलिस के जवान मौजूद थे।

स्थान-7

टैंक चौक की तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ती देखी गईं, लेकिन यातायात की सुरक्षा में एक भी जवान तैनात नहीं मिला। तीन बजकर दस मिनट तक यहां तक बीट बॉक्स भी खाली मिला।
विज्ञापन


स्थान-8

सेक्टर-4 और 5 का ट्रैफिक लाइट पॉइंट खाली पाया गया। सवा तीन बजे के करीब यहां भी किसी जवान की तैनाती नहीं देखी गई।

स्थान-9

पौने चार बजे सेक्टर-9 और 5, 8 ट्रैफिक लाइट पॉइंट बंद मिला। पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने कारण तेज रफ्तार गाड़ियां नॉन स्टॉप दौड़तीं दिखाई दीं।

स्थान-10

सेक्टर-7 और 8 के लाइट पॉइंट पर भी किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौजूदगी नहीं दिखी। कई बाइक सवार युवक बिना हेलमेट के सड़कों पर बाइक दौड़ाते दिखे।

स्थान-11

शाम करीब चार बजे परशुराम चौक पर भी ट्रैफिक लाइट खराब मिली। यहां लाल बत्ती तो जलती है,लेकिन नंबर शो नहीं होते। रेड लाइट पर खड़े लोगों को टाइम का पता ही नहीं लगा। यातायात सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैने आज ही जॉइन किया है। इसके बारे में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। दो दिन बाद अगर आप मेरे से इसके बारे में पूछेंगे तो इसकी पूरी जानकारी बेहतर दे पाउंगा। -राकेश, डीएसपी ट्रैफिक पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed