{"_id":"60df755a8ebc3ebb4a5ab78f","slug":"only-red-card-holders-will-be-enter-in-vip-lift-of-haryana-secretariat-panchkula-news-pkl418775088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय की लिफ्ट में अब लाल कार्ड धारकों को ही प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय की लिफ्ट में अब लाल कार्ड धारकों को ही प्रवेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सचिवालय की वीआईपी लिफ्ट में अब सिर्फ लाल कार्ड धारकों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य कार्ड धारक इस लिफ्ट में मूवमेंट नहीं कर सकेंगे। मुख्य सचिव कार्यालय ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हाल ही में हुई घटना के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए यह निर्णय लिया है। अन्य कार्ड धारक अगर वीआईपी लिफ्ट में आवागमन करते हुए मिल गए तो सरकार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।
मुख्य सचिव कार्यालय ने ताजा आदेश के बारे में सिविल सचिवालय के सभी उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। आदेश की अनुपालना सख्ती से कराने के लिए सीआईएसएफ जवानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। लाल कार्ड धारक के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को वीआईपी लिफ्ट की तरफ न जाने देने को कहा गया है। मुख्य सचिव कार्यालय आदेश की अनुपालना हो रही है या नहीं, इसकी निगरानी भी कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि इसी सप्ताह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने कार्यालय में काम निपटाने के बाद आवास के लिए निकले। उनके सुरक्षा कर्मियों व स्टाफ ने सचिवालय केछठे तल पर लिफ्ट को रुकवाया। वीआईपी लिफ्ट नौवें तल से भरी हुई नीचे आ रही थी। छठे तले पर जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, सुरक्षा कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री का हवाला देते हुए लिफ्ट में पर्याप्त जगह बनाने के लिए कहा। लेकिन, लिफ्ट में सवार एक भी व्यक्ति बाहर नहीं निकला। इससे उपमुख्यमंत्री और उनका स्टाफ हैरान रह गए। वीआईपी लिफ्ट में अन्य कार्ड धारकों के आवागमन करने का मुद्दा उपमुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव स्तर पर उठाया। उसके बाद पहली जुलाई को ये आदेश जारी किए गए कि वीआईपी लिफ्ट में अब सिर्फ लाल कार्ड धारक ही आ-जा सकेंगे। सरकार की तरफ से ए श्रेणी के अधिकारियों, मंत्रियों, चेयरमैन, विधायकों इत्यादि को लाल कार्ड जारी किए गए हैं।