फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online transfer of teachers will be done under the new schedule

नए शेड्यूल के तहत होंगे शिक्षकों के ऑनलाइन तबादला

Fri, 16 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Online transfer of teachers will be done under the new schedule
चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले अब नए शेड्यूल के तहत होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने वीरवार को ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी का नया शेड्यूल जारी कर दिया। तबादला प्रक्रिया 16 जुलाई से 3 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार पात्र अध्यापक 13 से 22 अगस्त तक अपने पसंद के स्कूलों के विकल्प भर सकेंगे। 23 से 31 अगस्त तक अध्यापकों को स्कूलों का अस्थायी आवंटन किया जाएगा।इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण आदेश भी जारी किए जाएंगे। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखिया को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधीनस्थ अध्यापकों व स्कूलों का 16 से 29 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन डाटा अपडेट करें। जिन अध्यापकों का किसी जोन में नीति अनुसार निर्धारित न्यूनतम ठहराव पूरा नहीं हुआ है और वे स्वेच्छा से तबादलों में हिस्सा लेना चाहते हैं तो वे 30 जुलाई से 5 अगस्त 2021 तक भागीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों को स्थानांतरण आदेशी जारी होने के बाद एक से तीन सिंतबर तक अपने-अपने पुराने स्टेशन को छोड़कर नए जगह ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed