फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online payment of water bills in Punjab villages soon: Razia

पंजाब के गांवों में पानी के बिलों का ऑनलाइन भुगतान जल्द : रजिया

Tue, 10 Aug 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Online payment of water bills in Punjab villages soon: Razia
चंडीगढ़। पंजाब की जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजिया सुल्ताना ने एलान किया है कि गांवों में पानी के ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम और ऑनलाइन भुगतान को जल्द ही पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पंजाब भवन में एसएएस नगर जिले के अधीन आने वाले गांवों में ऑनलाइन बिलिंग और राजस्व निगरानी प्रणाली का उद्घाटन करते हुए रजिया सुल्ताना ने कहा कि यह व्यवस्था थोड़े समय में ही पूरे पंजाब में शुरू कर दी जाएगी। एसएएस नगर में यह व्यवस्था 7 महीने पहले जनवरी, 2021 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई थी और इसके सफलतापूर्वक चलने के बाद सोमवार को औपचारिक तौर पर इसका उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि यह नया प्रयास न केवल ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए जल सप्लाई बिलों की अदायगी को आसान बनाएगा, बल्कि विभाग के राजस्व संग्रह को भी बढ़ावा देगा। इससे जल सप्लाई स्कीमों को सुचारु ढंग से चलाने में सहायता मिलेगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्विघ्न पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह व्यवस्था एचडीएफसी बैंक के सहयोग से पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों को आत्मनिर्भर बनाने और सरकार पर वित्तीय बोझ को घटाने में बहुत मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी ऑनलाइन प्रणाली
इस प्रणाली द्वारा ग्रामीण उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोनों पर एसएमएस द्वारा पानी की सप्लाई के बिल प्राप्त करेंगे और एसएमएस में दिए गए लिंक द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान कर सकेंगे। एक्टिव अकाउंट अपडेट और अलर्ट भी एसएमएस द्वारा उपभोक्ताओं को मिलेंगे। इसके अलावा विभाग के राजस्व कलेक्टर भी पीओएस मशीनों को उपभोक्ताओं के घरों तक लेकर जाएंगे और उपभोक्ता कार्ड या नकद राशि द्वारा भुगतान करने के योग्य होंगे। उपभोक्ता नेट बैकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, मोबाइल एप द्वारा और यूपीआई द्वारा भी भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed