फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online fraud of Rs 2.38 lakh from teacher's account

Panchkula News: शिक्षिका के खाते से 2.38 लाख की ऑनलाइन ठगी बिना ओटीपी और नेट बैंकिंग के निकाली रकम

Wed, 23 Oct 2024 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 2.38 lakh from teacher's account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। मोरनी में साइबर अपराध का मामला सामने आया है, जहां करवा चौथ के दिन एक शिक्षिका के बैंक खाते से 2.38 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। ठंडोग स्कूल में टीजीटी आर्ट्स (गेस्ट टीचर) और मिड डे मील प्रभारी के पद पर तैनात शिक्षिका डिंपल ठाकुर ने इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
डिंपल ठाकुर ने बताया कि उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), मोरनी हिल्स शाखा में है। 22 अक्टूबर को उनके खाते से बिना ओटीपी शेयर किए या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग किए 2.38 लाख की ठगी हो गई। ठगों ने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में यह रकम निकाली। पहली ट्रांजेक्शन 12:17 बजे 1,38,000 रुपये की और दूसरी ट्रांजेक्शन 12:18 बजे 1,00,000 रुपये की थी।
विज्ञापन


शिक्षिका ने जब 1:24 बजे फोन पर कई ओटीपी और डेबिट बैलेंस के संदेश देखे, तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत पीएनबी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और अपने बैंक खाते की सभी सेवाएं बंद करवाईं। इसके बाद 1:54 बजे साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर पुलिस स्टेशन सेक्टर 20, पंचकूला में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने कभी नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं किया, फिर भी ठगों ने नेट बैंकिंग के माध्यम से उनके खाते से राशि निकाली। इस घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त पंचकूला और पीएनबी के जोनल नोडल अधिकारियों को भी भेजी गई है।


हरियाणा में बढ़ते साइबर अपराध के मामले ने एक बार फिर से सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, खासकर तब जब पीड़ित ने कोई ओटीपी साझा नहीं किया और न ही इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed