{"_id":"6014685d8ebc3e08b7363a08","slug":"online-fraud-hackers-cheated-15-in-january-pkl-office-news-pkl402255076","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फ्रॉड ः जनवरी में हैकर्स ने 15 को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फ्रॉड ः जनवरी में हैकर्स ने 15 को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। हैकर्स ऑनलाइन आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीके इस्तेमाल कर लोगों की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। इसके बाद लोग न्याय के लिए भटकते रहते हैं। पुलिस लोगों को उनकी रकम दिलाने में नाकाम रहती है। पंचकूला में अब तक जनवरी माह में 15 से ज्यादा ऑनलाइन ठगी और लॉटरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।
केस नंबर एक
स्कैन कोड भेजकर हैकर्स ने 89 हजार की ठगी की, केस दर्ज
11 जनवरी को स्कैन कोड भेजकर हैकर्स ने 89 हजार की ठगी अनिल कुमार निवासी गांव बतौड़ से की है। हैकर्स ने गूगल-पे के माध्यम से पैसे मांगे। इसके बाद हैकर्स ने पहले अनिल के अकाउंट पर 20 रुपये को गूगल पे भेजा। इसके बाद अनजान हैकर्स की ओर से 14 हजार, 35 हजार और 40 हजार के अलग स्कैन कोड भेजे। इस पर अनिल की ओर से स्कैन कोड को स्कैन किया गया। इस दौरान उसके खाते से 89 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद उसने नंबर बंद कर दिया। कई बार फोन करने के बाद भी मोबाइल बंद आया। पुलिस अभी केवल मामले की तफ्तीश कर रही है।
केस नंबर दो
फ्लिपकार्ट से डिलीवरी के नाम पर 80 हजार की ठगी
फ्लिपकार्ट से सामान डिलीवरी करने के नाम पर सेक्टर-19 निवासी अनमोल गिलहोत्रा ने बताया कि उनसे 80 हजार की ठगी हो गई। फ्लिपकार्ट से सामन की डिलीवरी के लिए उन्होंने बुकिंग की थी। पंचकूला मनसा देवी कांपलेक्स -4 में उनका नेटजेंस सोफीच ऑफिस है। वह डिलीवरी के लिए अपने मनसा देवी कांपलेक्स के ऑफिस का पता फ्लिपकार्ट को लिखाया था। जब उनका आर्डर समय पर नहीं पहुंचा और उन्हें मैसेज आया कि आपका आर्डर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने गूगल से ब्लूडार्ट का नंबर निकालकर उस पर दोबारा कॉल किया। नंबर पर फोन करने पर पता चला कि अनमोल गिलहोत्रा का सामान वापस आ गया है। इस पर उन्हें नौ रुपये का चार्ज देना होगा तभी उनके सामान की डिलीवरी दोबारा होगी। इस पर बात करने के बाद फ्लिपकार्ट के नंबर पर व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजा। जैसे ही लिंक पर अनमोल ने क्लिक किया। उनके अकाउंट से अस्सी हजार रुपये कट गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया है।
केस नंबर तीन
35 लाख रुपये की लॉटरी के नाम पर की 95 हजार की ठगी
35 लाख की लॉटरी का पैसा खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर महिला से 95 हजार की ठगी हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने महिला सोनिया की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला से लॉटरी की रकम भेजने के नाम पर इनकम टैक्स, कैश चार्जेस के रूप में जमा करा दिया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
केस नंबर-4
खाते से 49.50 हजार रुपये ठगों ने उड़ा दिए। व्यक्ति जब बैंक पैसे निकालने गया तो उसे इस बात का पता चला। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने परमजीत सिंह की शिकायत पर कसे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता परमजीत सिंह निवासी गांव रायेवाली जिला अंबाला ने बताया कि बीती 16 जनवरी को वह सेंट्रल बैंक ऑफ बरवाला में पैसे निकालने के लिए गया था।
बैंक अफसर ने खाते में पैसे नहीं होने की बात बताया। उन्होंने बताया कि परमजीत के खाते से बीते सात दिसंबर 2020 को यह रकम निकाली गई है। यह रकम दस हजार करके पांच बार में निकाली गई है। परमजीत सिंह ने बताया कि उसका एटीएम उसके पास है। इसके बाद यह पैसे कैसे निकल गए। परमजीत सिंह ने जानकारी के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
अपना बैंक अकाउंट स्टेटमेंट समय समय पर जांचते रहें ।
बैंक ट्रांजेक्शन के लिए एसएमएस और ई-मेल अलर्ट चालू रखें ।
मोबाइल नंबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर विजिबल नहीं करें ।
सिम पर लिख आईसीसी आईडी नंबर भी किसी को नहीं बताएं।
बैककर्मी नहीं पूछते हैं आपकी सीक्रेट जानकारी ।
गूगल पे में अगर आपके जान पहचान का नहीं है तो पेमेंट के लिए भेजे कोड केे स्कैन नहीं करें।
पुलिस की ओर से साइबर मामले में केस दर्ज किए जा रहे हैं। लोगों केे जागरूक किया गया है। लोग ऑनलाइन बैकिंग का इस्तेमाल करने से पहले जागरूक हों। पुलिस की ओर से सभी केसों की जांच की जा रही है। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला पुलिस