फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online fraud: Cyber ??thugs are cool, police are getting battered, people are suffering

ऑनलाइन ठगी : साइबर ठग मस्त, पुलिस हो रही पस्त, लोग त्रस्त

Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Online fraud: Cyber ??thugs are cool, police are getting battered, people are suffering
पंचकूला। साइबर क्राइम का ग्राफ पंचकूला में लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस इन केसों को केवल दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। इन मामलों का पुलिस समाधान नहीं कर पा रही है। साइबर ठग नकली आईडी से लोगों को झांसे में लेकर खाते से पैसा निकाल लेते हैं। पुलिस की साइबर डेस्क और साइबर सेल केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। पुलिस के असहाय होने से साइबर ठगों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। पंचकूला में पिछले साल ऑनलाइन ठगी के 150 केस सामने आए हैं। पुलिस केवल 10 मामलों का ही समाधान कर सकी है। 140 केसों पर पुलिस की तरफ से कुछ नहीं किया जा सका है। एमडीसी-4 में साइबर थाना बनाने के बाद छह लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है। इसके बाद साइबर ठग लोगों के खाते से पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 99 हजार निकाले
एडवांस किराया देने के नाम पर महिला के अकाउंट की डिटेल लेकर 99 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। 8 जनवरी को पेटीएम से पैसे पेमेंट करने के नाम पर साइबर ठग ने महिला को उलझाया। इसके बाद उसके अकाउंट से तीन ट्रांजेक्शन से पैसे निकाल लिए। सेक्टर-21 निवासी मोनिका गुलाटी ने बताया कि घर के किराए देने के नाम पर पहले साइबर ठग ने फोन किया। पुलिस को अकांउट से पैसे निकलने के बाद पूरी जानकारी दी गई लेकिन इस पर केस दर्ज करने के अलावा कोई काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

एप डाउनलोड करवाकर खाते से निकाले पैसे
3 जनवरी को एप डाउनलोड करवाकर खाते से 59010 रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में भी पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। सेक्टर-20 निवासी इशिता जैन से साइबर ठग ने बातचीत कर नंबर ब्लाक करने का मैसेज भेजा। इसके बाद दूसरे नंबर से बातचीत के दौरान उसने फोन की जानकारी लेकर एप डाउनलोड करवाकर पैसे निकाल लिए। यह पैसे साइबर ठग ने 21 दिसंबर को निकाले। इसके बाद पुलिस रुपये रिकवर नही कर पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम बनाकर भी मामलों को साल्व किया जाएगा। ऑनलाइन ठगी से लोग जागरूक हों, जिससे कि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना नहीं पड़े। पुलिस की तरफ से समय-समय पर गाइड लाइन भी जारी की जाती है। - सौरभ सिंह, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed