{"_id":"6699b8014607427a760e7504","slug":"one-youth-died-another-injured-in-a-road-accident-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-113981-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
पंचकूला। अमरावती पुल के समीप स्कूटर सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान सोनू जबकि घायल की पहचान दीपक हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों युवक स्कूटर से पंचकूला से सोलन की ओर जा रहे थे। जब दोनों अमरावती पुल के पास पहुंचे तो स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क से गिर गए। जिस कारण दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से चंडीमंदिर थाना पुलिस को सूचना दी गई।