फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one time registration date for government jobs extended till 30 june

सरकारी नौकरी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि 30 जून तक बढ़ी

Wed, 02 Jun 2021 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
one time registration date for government jobs extended till 30 june
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। कोरोना काल के चलते आयोग की ओर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी माह में हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को डिजिटल किया था। इसमें आवेदन शुल्क एक बार ही लिया जाता है। शुरू में यह पोर्टल 31 मार्च तक खोला गया था, बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई थी। आवेदनों की संख्या बढ़ाने और नए युवाओं को मौका देने के लिए एक बार फिर से आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

राज्य में ग्राम सचिवों के रिक्त 700 पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से यह परीक्षा 09 और 10 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के पर्चा लीक होने का मामला संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार की ओर से इस परीक्षा को रद्द किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामन परीक्षा का बढ़ रहा इंतजार
वहीं, आयोग की ओर से कॉमन परीक्षा को लेकर भी इंतजार बढ़ता जा रहा है। आयोग की ओर से घोषणा की गई थी कि पटवारी, ग्राम सचिव के लिए कामन लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए बाकायदा दोबारा से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कोरोना के चलते अभी इसकी तिथि घोषित नहीं हो पाई है। इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह का कहना है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन को लेकर तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। कॉमन परीक्षा को लेकर कोरोना के केस कम होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed