{"_id":"5d337f6f8ebc3e6d1525a537","slug":"one-thief-arrest-panchkula-news-pkl3449627161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोरी करने वाले चोर पकड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी चोरी करने वाले चोर पकड़ गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। माडर्न कांप्लेक्स से दो पहिया वाहनों की बैटरियां चुराने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान अंबाला सिटी के राजीव कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समाने पेश करेगी।
पुलिस के अनुसार, वीरवार रात को आरोपी ने माडर्न कांप्लेक्स में आठ दो पहिया वाहनों की बैटरियां चुरा लीं और उन्हें एक बोरे में डाल कर भाग रहा था। देर रात आरोपी को बोरी ले जाते देख चौकीदार गोपी लाल ने उसको पकड़ना चाहा तो आरोपी भागने लगा। इसके बाद गोपी लाल ने उसका पीछा किया और चोर-चोर का शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपी बैटरी से भरी भोरी छोड़कर मौके से फरार हो गया। गोपी लाल की इस बहादुरी पर मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने उसको 500 रुपये इनाम दिया। इसके बाद पुलिस चोर का पता लगाने में जुट गई। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाते ही पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को माडर्न कांप्लेक्स के नजदीक ठाकुरद्वारा मंदिर के पास से दबोच लिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी अंबाला में चोरी के मामले में जेल में सजा काट रहा था। कुछ ही दिन पहले ही वह अंबाला जेल से छूट कर आया है। पुलिस उसके मनीमाजरा या आसपास के एरिया में की गई चोरियों के बारे में जांच कर रही है।