फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One patient died in Ludhiana from Corona

Panchkula News: कोरोना से लुधियाना में एक मरीज की मौत

Sat, 29 Apr 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
One patient died in Ludhiana from Corona
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के कारण शुक्रवार को लुधियाना में एक व्यक्ति की मौत गई, जिसके साथ राज्य में इस महामारी की नई लहर से अब तक मरने वालों की संख्या 239 हो गई। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना के 142 नए मामलों की पुष्टि हुई और राज्य में संक्रमित मरीजों की मौजूदा संख्या बढ़कर 1508 हो गई। शुक्रवार को राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 5.13 फीसदी आंकी गई।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जिन 142 नए मरीजों का पता चला है, उनमें से एक मरीज को आईसीयू में दाखिल किया गया है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 36 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 10 मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 के तहत उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2769 सैंपलों की जांच की गई। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 37 नए केसों की पुष्टि मोहाली में हुई जबकि लुधियाना में 30, पटियाला में 18, अमृतसर व फरीदकोट में 8-8, बठिंडा में 7, फतेहगढ़ साहिब व जालंधर में 6-6, पठानकोट, रोपड़ व नवांशहर में 4-4, मुक्तसर व संगरूर में 3-3 और फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर व होशियारपुर में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed