फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One lakh rupees cheated from a girl in the name of getting work visa

Panchkula News: वर्क वीजा दिलाने के नाम पर युवती से ठगे एक लाख रुपये

Fri, 26 May 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated from a girl in the name of getting work visa
विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने के नाम पर 15 दिन में चार लोगों से हो चुकी है ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 15 दिन में चार लोगों से ठगी हो चुकी है। ठगी के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। पिंजौर निवासी युवती को वर्क वीजा देने के नाम पर एक लाख रुपये इमिग्रेशन कंपनी द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। पिंजौर पुलिस ने युवती की माता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पिंजौर निवासी दलजीत कौर ने शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी और उनके रिश्तेदार को विदेश भेजने के लिए वे घर पर तैयारी कर रहे थे।
उसी दौरान उनकी बेटी ने गूगल पर एमएस माइलस्टोन एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विस चंडीगढ़ का नंबर सर्च किया। मिले नंबर पर उसकी बेटी ने कॉल करके पूछा कि आप किस तरह के वीजा में डील करते हैं। वीजा काउंसलर ने उसको बताया कि स्टडी वीजा और वर्क वीजा में डील करते हैं। इसके बाद वे 6 अप्रैल को परिवार सहित इमिग्रेशन ऑफिस पहुंचे। वहां पर उन्हें पवन कुमार उर्फ पम्मा ने अर्मीनिया के वर्क परमिट के बारे में बताया और कहा कि आप को दस्तावेज जमा करवाने होंगे। पवन ने उन्हें बताया कि फीस के विषय में आपको मैडम बताएंगी। इसके बाद वे मैडम से मिले तो उनको बताया गया कि आपको ओरिजिनल पासपोर्ट और एजुकेशनल दस्तावेज और एक लाख रुपये एप्लीकेशन के समय देने होंगे। कुल फीस 3,50,000 रुपये देने होंगे। उनको बताया गया कि अर्मीनिया में यूएसडी 700 प्रति माह की नौकरी मिलेगी और आपका वर्क परमिट दो साल के लिया मान्य होगा।
विज्ञापन


वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा दिया
इसके बाद शिकायतकर्ता ने 8 अप्रैल को सभी कागजात और एक लाख रुपये एडवांस दे दिए। 12 अप्रैल को उनकी तरफ से शिकायतकर्ता को वीजा व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से वीजा की वास्तविकता चेक करने के लिए कहा और स्वयं भी इंटरनेट पर चेक किया तो पता चला कि उन्हें एक टूरिस्ट वीजा दिया गया है। यह 21 दिन का है। इसके बाद उन्होंने पवन कुमार से बात की तो उसने बदतमीजी से बात की और कहा कि यही वर्क परमिट है। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को बाकी पैसे भी जमा करवाने को कहा। उसने कहा कि यदि बाकी पैसे जमा नहीं करवाए तो वह पासपोर्ट भी बैन करवा देगा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनाडा की पीआर और नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.23 करोड़ की ठगे
जीरकपुर निवासी एजेंट के क्लाइंट को कनाडा में पीआर दिलवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर 2.23 करोड़ रुपये की ठगी की थी। एजेंट की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।। जीरकपुर निवासी कनव शर्मा ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी।


विदेश भेजने के नाम पर पूर्व रणजी खिलाड़ी ने चार लाख रुपये ठगे
हरियाणा के पूर्व रणजी खिलाड़ी ने 20 साल के युवक का धर्म परिवर्तन करने के बाद विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी संजय कौशिक पिंजौर निवासी को गिरफ्तार कर लिया था। पिंजौर निवासी बिट्टू की शिकायत पर पिंजौर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया था। आरोपी ने खुद को चर्च का पादरी बताया था और शिकायतकर्ता के बेटे से उसकी मुलाकात चर्च में हुई थी।



-धोखेबाजों से बचने के लिए सतर्क रहें
-यदि कोई विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाना चाहता है तो सबसे पहले उसे सहयोगी एजेंसी या एजेंट के लाइसेंस की जांच करनी चाहिए।
-एजेंट का पूरा पता और जानकारी भी ली जानी चाहिए, ताकि यदि आप ठगी का शिकार हो जाएं तो शिकायत की जा सके।
-एप्लीकेशन में कोई गलत न जानकारी दें। वीजाधारी के कहने पर भी ऐसा न करें।
-एजेंसी द्वारा जो वीजा दिया जा रहा है, उसकी जांच करें। वीजा सही पाए जाने के बाद ही भुगतान करें। इसके लिए पुलिस की मदद भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed