{"_id":"68191571451e6e832f05f21f","slug":"one-hour-of-rain-roads-flooded-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17097-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक घंटा बारिश, सड़कें लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक घंटा बारिश, सड़कें लबालब
विज्ञापन
सेक्टर 15 में सोमवार दोपहर तेज बारिश के दौरान भीगते हुए जातीं युवतियां।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में एक घंटे की बारिश से सोमवार को मौसम ठंडा हो गया। इस बारिश से शहर की रोड-गलियां और सीवरेज जाम हो गए। रोड गलियाें और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई न होने से सड़कें पानी से लबालब भर गईं।
कई सेक्टरों की सड़कों पर लोगों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, सेक्टर-25, 26, 27, 28, बुढ़नपुर, इंदिरा काॅलोनी, राजीव काॅलोनी सहित सभी स्थानों पर पानी भर गया।
शहर में 12 बजे से एक बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया हालात बिगड़ गए। यहां सड़कें तलाब की तरज नजर आ रही थीं। सभी सड़कों पर पानी ही पानी था। एक घंटे की बारिश के बाद चार घंटे तक सड़कों से पानी निकासी नहीं हुई। सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25 सहित अन्य गांवों व काॅलोनियों में पानी भर गया।