फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one died of corona, 118 new infected found

कोरोना से एक की मौत, 118 नए संक्रमित मिले

Sat, 05 Feb 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
one died of corona, 118 new infected found
पंचकूला। जिले में दो हेल्थ केयर वर्कर्स सहित 118 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। वहीं, पिंजौर के 83 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। मरीज कैंसर बीमारी से पीड़ित था। वह टीके की दोनों डोज लगवा चुका है। अबतक जिले में 404 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन जनवरी को 967 मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया था। 118 में से 106 संक्रमित पंचकूला के हैं जिसमें 53 पुरुष और 53 महिलाएं शमिल हैं। इसी के साथ जिले में घटकर 598 सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंच गई है। इसके अलावा विदेश से पंचकूला आने वाले 43367 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस किया है, जिनमें 26 मरीजों की जांच जारी है। वहीं, 231 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन

264 किशोरों ने करवाया टीकाकरण
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो चंडीगढ़ ने 3 दिवसीय कोरोना वैक्सीन जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर 15 में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया। प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो के कलाकारों ने विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीनेशन के बारे में नाटक व गीतों के माध्यम से भी जानकारी दी। इसके साथ ही जागरूकता वाहन ने पंचकूला के सेक्टर 15,14,12,17,18 20,6,7 इत्यादि में लोगों को जागरूक किया। डॉक्टर दीक्षा की टीम द्वारा 264 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, जिला शिक्षा अधिकारी व अंजु ग्रोवर, उप जिला शिक्षा अधिकारी व प्रिंसिपल कमलेश चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed