{"_id":"6148cc538ebc3e79ab62170b","slug":"one-died-and-four-injured-due-to-roof-collapsed-in-panchkula-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में बड़ा हादसा: बारिश से घर की छत गिरी, आठ साल की बच्ची की मौत, घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में बड़ा हादसा: बारिश से घर की छत गिरी, आठ साल की बच्ची की मौत, घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती
Tue, 21 Sep 2021 03:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 03:26 AM IST
सार
हरियाणा के पंचकूला में बारिश की वजह से घर की कच्ची छत गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टीवी देखते वक्त यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर पुलिस टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
पंचकूला में छत गिरने से बच्ची की हुई मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में बारिश के बाद मकान की कच्ची छत गिर गई। इसमें पांच लोग दब गए। छत गिरने से आठ वर्षीय बच्ची आशिमा की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे राजीव कॉलोनी स्थित मकान नंबर 384 में सभी पांच लोग टीवी देख रहे थे। बारिश अधिक होने के कारण घर की छत गिर गई। इस दौरान छत के नीचे बैठे सलीम के बेटे समीर (8), बेटी आशिमा (8), रमजान (6) पड़ोसी दीपक (7) और उनके चाचा नसीम (40) दब गए।
विज्ञापन
मकान मालिक सलीम इस दौरान घर के बाहर खड़े थे। उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। लोगों की मदद से आशिमा, समीर, दीपक, रमजान और नसीम को मलबे से बाहर निकाला गया। इस दौरान सभी को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां आठ वर्षीय आशिमा को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चारों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पंचकूला इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर वार्ड नंबर-7की पार्षद उषा रानी भी पहुंचीं। उन्होंने सभी का हालचाल जाना। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी लोगों के साथ सहानुभूति जताई।
एचएसवीपी की गलती के कारण गई जान
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पर आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी ने बताया कि मृतक आशिमा के पिता सलीम ने पक्के मकान का पैसा जमा कर रखा है। इसके बाद भी पक्का मकान नसीब नहीं हुआ। बारिश के बाद कच्ची छत होने के कारण आशिमा की जान चली गई। इसके लिए पूरी तरह से एचएसवीपी के आलाधिकारी दोषी हैं। वहीं सलीम ने बताया कि अगर उसके पास पैसे होते तो वह घर की छत को कच्ची नहीं रखता और यह दिन नहीं देखना पड़ता।