फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one dead in car-tractor accident

कार व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु व दो घायल।

Mon, 26 Aug 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
one dead in car-tractor accident
फ़ोटो - हादसे में क्षतिग्रस्त स्विफ़्ट कार - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला-रायपुररानी नारायणगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात एक कार व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार मौली से रायपुररानी की तरफ जा रही थी। कार चालक ने मार्ग पर स्थित हरिपुर गांव के बस स्टॉप के पास एक राहगीर को टक्कर मार दी। इसके बाद जैसे ही चालक ने वहां से अपनी कार को भगाया तो रायपुररानी अनाज मंडी के पास पहुंचते ही कार सड़क पर रायपुररानी की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान संत राम पुत्र निरंजन वासी नयागांव के रूप में हुई है। इस घटना में कार सवार संत राम के पुत्र गौरव व ट्रैक्टर चालक रमेश को भी गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केन्द्र रायपुररानी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने संत राम (45) को मृत घोषित कर दिया और गौरव व रमेश की गंभीर हालत देखते उन्हें सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संतराम खेतीबाड़ी का काम करता था। शनिवार देर रात वह अपने बेटे साथ कार में सवार होकर किसी काम से रायपुररानी जा रहे थे। वहीं, सड़क हादसे में संत राम की मृत्यु हो जाने से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed