फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One dead from Corona in Panchkula, 37 infected

पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, 37 संक्रमित मिले

Tue, 24 Nov 2020 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
One dead from Corona in Panchkula, 37 infected
पंचकूला। जिले में कोरोना से सोमवार को एक मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 122 हो चुकी है। सोमवार को संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं। इसमें चार वे मामले शामिल हैं, जिनको रविवार को ट्रेस किया गया था। संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब 92.98 फीसदी हो गया है। जिले में कोरोना से सोमवार को सेक्टर-16 की रहने वाली एक 71 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना करीब नौ सौ टेस्ट कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोरोना के ज्यादा से ज्यादा मामले जल्द से जल्द ट्रेस किए जाएं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 122 मौतें हो चुकी हैं। अब पंचकूला में रिकवरी रेट 92.98 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को पंचकूला के जयसिंहपुरा में तीन, कालका में दो, मानिक्या में दो, नाडा में चार, नारायणपुर में एक, पिंजौर में दो, सेक्टर-10 में तीन, सेक्टर-12 ए में तीन, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-16 में दो, सेक्टर-19 में एक, सेक्टर-21 में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 466 संक्रमित
पंचकूला। जिले मेें 466 संक्रमित रह गए हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि सोमवार को पंचकूला में सिर्फ 37 मामले पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 106075 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 11036 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें से 8382 मामले पंचकूला के हैं। अब तक संक्रमित रोगियों में से 7794 रोगी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed