फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One criminal arrested with country made pistol, revolver and 10 cartridges

Panchkula News: देसी पिस्टल, रिवॉल्वर और 10 कारतूस समेत एक बदमाश गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
One criminal arrested with country made pistol, revolver and 10 cartridges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय दहिया उर्फ जॉनी (32) टंगरा कली राम कालका निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से एक देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर और 10 कारतूस बरामद किए हैं।
एंटी नारकोटिक्स की टीम वीरवार को मील चुंगी कालका की तरफ पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में मौजूद है। पुलिस ने उक्त आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर (32 बोर) और 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कालका थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली और रोहतक में दर्ज हैं मामले
एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ रोहतक, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किसी गैंग से जुड़ा तो नहीं है। आरोपी हथियार कहां से लाया था और किसे सप्लाई करना था इसी बारे में भी पूछताछ की जा रही है ताकी उसके अन्य साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed