{"_id":"6647ad16c306dd2bcb0f2184","slug":"one-arrested-with-drugs-sent-on-remand-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-112065-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एंटी नार्कोटिक सेल ने एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएनसी अधिकारियों के अनुसार पिंजौर कालका के मध्य में रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति खड़ा था। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपनी जेब से एक पन्नी निकाल कर उसे गिराने का असफल प्रयास किया। उसको पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 10 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन प्राप्त हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रजत निवासी खुराना कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।