फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One arrested including 24 kg chura poppy

24 किलो चुरा पोस्त समेत एक गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One arrested including 24 kg chura poppy
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 24 किलो नशीले पदार्थ चुरा पोस्त समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरसेम सिंह पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डिटेक्टिव स्टाफ की टीम वीरवार को गश्त करते हुए गांव खेड़ावाली पहुंची तो सड़क किनारे एक सफेद रंग की कार आम के पेड़ के नीचे खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार को घेरकर चारों तरफ से गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी की पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। गाड़ी के अंदर एक बोरी भरी हुई दिखाई दी। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने बोरी खोलकर चेक किया तो उसमें से चुरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करके पिंजौर थाने में केस दर्ज कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी राजस्थान से चुरा पोस्त लेकर आता हैै और पिंजौर के आसपास के क्षेत्र में ट्रक चालकों को सप्लाई करता है। बरामद चुरा पोस्त की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस रिमांड पूछताछ कर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed