फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the river boom .. Still young people went to the river for selfie

नदी उफान पर ..फिर भी सेल्फी के लिए नदी में गए युवा

Mon, 27 Jul 2020 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
On the river boom .. Still young people went to the river for selfie
रविवार को थापली घग्गर नदी में सल्फी के लिए उतरे युवक। - फोटो : PKL OFFICE
मोरनी। थापली गांव से निकलने वाली घग्गर नदी इन दिनों उफान पर है। लेकिन जान की परवाह किए वगैर नदी में उतरकर सेल्फी लेने का युवाओं का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया जब ग्रामीणों के समझाने के बाद भी कुछ युवा उफनती नदी में सेल्फी के लिए उतर गए।
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन की ओर से लोगों के नदी में न उतरने के चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं। परंतु अपने शौक के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वालों की संख्या भी कमी नहीं है। वहीं, सप्ताह के आखिरी तीन दिनों के दौरान नदी पर तैनात होमगार्ड जवानों के बावजूद सैकड़ों की संख्या में हुड़दंगी नदी में उतर खूब हुड़दंग मचाते हैं। अगर कोई व्यक्ति इन युवकों को समझाने का प्रयास करता है तो यह उन्हें भी रौब दिखाकर डराने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने मांग की है कि पुल के पास बड़े बोर्ड लगाए जाने चाहिए और बरसात के दिनों में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जानी चाहिए।
नहाने उतरे युवा करते हैं अश्लील हरकतें
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आए दिन नदी में नहाने के लिए उतरे युवकों के हुडदंग व अश्लील हरकतों से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी के खतरे से आगाह करने और नदी में नहीं उतरने के समझाने पर रौब पुलिस का या किसी बडे़ अधिकारी दिखाकर डराया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी यहां पर कईं जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के साथ हैं खेत व स्कूल, बच्चे भी होते हैं परेशान
पंचायत संगठन प्रधान व थापली पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि नदियों में उतकर हुड़दंग मचाने वालों की यह समस्या हर साल की है और बारिश के दिनों में बढ़ जाती है। साथ में स्कूल है और गांव के खेत भी नदी के साथ हैं जिससे महिलाओं को असुविधा होती है। उन्होंने बताया कि कईं लोगों को पानी के तेज बहाव में बहकर अपनी जान भी गंवानी पड़ी लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते समझाने पर उलझने लगते हैं।

लोगों की मांग- नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई
लोगों व सरपंच ने उपायुक्त पंचकूला से स्थायी समाधान करवाने का आग्रह करते हुए किसी अनहोनी घटना को घटित होने से रोकने के लिए सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर कार्रवाई कर सख्त संदेश देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed