फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the lines of Kurukshetra, Mata Mansa Devi temple will get 'Holy Complex Status'

कुरुक्षेत्र की तर्ज पर माता मनसा देवी मंदिर को मिलेगा ‘होली कांप्लेक्स का दर्जा’

Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Kurukshetra, Mata Mansa Devi temple will get 'Holy Complex Status'
पंचकूला। होली सिटी कुरुक्षेत्र की तर्ज पर माता मनसा देवी कांप्लेक्स को भी होली कांप्लेक्स का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा शीघ्र ही एक प्रस्ताव बनाकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को भेजा जाएगा। उक्त जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी है। स्पीकर का कहना है कि उनकी इच्छा है कि माता मनसा देवी एक ऐसा भव्य मंदिर बने जहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग माता के दर्शन करने आएं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मंगलवार को माता मनसा देवी मंदिर परिसर के मीटिंग हॉल में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी कांप्लेक्स को होली कांप्लेक्स का दर्जा दिलवाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार होने के बाद वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बैठक कर माता मनसा देवी कांप्लेक्स को होली कांप्लेक्स का दर्जा दिलवाने के लिए दोबारा आग्रह करेंगे। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हनुमान वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे साकार रूप देने के लिए शीघ्र ही हनुमान वाटिका का डिजाइन तैयार किया जाएगा। माता मनसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ-साथ एक आकर्षण का केंद्र भी बने इसके लिए मंदिर परिसर में पीपीपी मोड में मनोरंजन पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए माता मनसा देवी कांप्लेक्स की स्वीकृत विकास योजना के अनुसार लक्ष्मी भवन धर्मशाला के सामने 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इस कार्य के लिए सलाहकार की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण पर 14 को होगी समीक्षा
माता मनसा देवी परिसर में लंबे समय से चली आ रही अनाधिकृत झुग्गियों की समस्या पर कड़ा संज्ञान लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम पंचकूला की भूमि पर वर्षों से लोगों द्वारा अतिक्रमण करके झुग्गियां बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वे 14 जून को उपायुक्त, पुलिस उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त के साथ एक संयुक्त बैठक कर इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। बैठक में बताया गया कि श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा 7.54 लाख रुपये की लागत से सड़क के साथ - साथ लोहे की चादरों की फेंसिंग करवाई गई है।
सेफ हाउस स्थानांतरित किया जाएगा
माता मनसा देवी परिसर से रन-वे कपल्स के लिए सेफ हाउस को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को 15 दिन के अंदर वैकल्पिक स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। श्री माता मनसा देवी मंदिर के गुंबद के अंदर की सतह पर सोने की परत चढ़ाने का शेष कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। दानी सज्जनों के सहयोग से करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बैठक में बताया गया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 170 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसके लिए हारट्रोन द्वारा 2.71 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। हारट्रोन द्वारा इस संबंध में शीघ्र ही 4-5 प्रतिष्ठित कंपनियों से प्रस्तुतिकरण करवाया जाएगा।
इसके अलावा माता मनसा देवी परिसर में संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण के लिए हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग विभाग द्वारा 2219.15 लाख रुपये की अनुमानित लागत की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) द्वारा भवन निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की तरफ से बाल कल्याण परिषद को 36 पंखे और 10 दीवार घड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिल्ला को पांच पंखे और पांच दीवार घड़ी भेंट की।

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वी राज, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, कालका की पूर्व विधायक बीजेपी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य विशाल सेठ, बलकेश वत्स, कमल अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed