फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the eve of Karwa Chauth, married women applied mehndi on their hands and indulged in shopping.

Panchkula News: करवा चौथ की पूर्व संध्या सुहागिनों ने हाथों पर रचाई मेहंदी, जमकर की खरीदारी

Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the eve of Karwa Chauth, married women applied mehndi on their hands and indulged in shopping.
पंचकूला। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर वीरवार को महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाने के अलावा जमकर खरीदारी की। सेक्टर-7, 9, 10, 15 सहित अन्य बाजारों में महिलाओं की भीड़ दोपहर से ही जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने चूड़ियां, साड़ियां, सिंदूर और पूजा सामग्री सहित अन्य सामानों की खरीदारी की। सुबह दस बजे से ही ब्यूटी पार्लर पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। सुहागिनें और युवतियां हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करती दिखीं।
विज्ञापन

सेक्टर-7, 8, 11 में सरगी और मिठाइयां लेने वालों की भीड़ लगी रही। बाजार में दिनभर मिठाइयों और सूखे मेवों की बिक्री जोर-शोर से होती रही। व्यापारियों के अनुसार करवा चौथ की तैयारियों में इस बार लाखों रुपये का कारोबार हु जो पिछले साल की तुलना में अधिक रहा। पूरे दिन बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। त्योहार की रौनक और महिलाओं के उत्साह ने पूरे पंचकूला शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया। यह पर्व न केवल श्रद्धा और परंपरा, बल्कि प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक बन गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed