{"_id":"72e931911f576013c1546f5793b0a6b0","slug":"on-remand-accused-of-grabbing-nri-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई का घर कब्जाने के आरोपी रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई का घर कब्जाने के आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 में एनआरआई के अधबने घर को कब्जाने के आरोप में पुलिस ने जिन चार युवकों को गिरफ्तार किया था, उन्हें बुधवार को जिला अदालत में पेश किया।
कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि,पुलिस ने तीन दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि आरोपियों ने फर्जी रेंट डीड कहां से तैयार कराई? प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि कब्जा करने का काम पहली बार किया था।
सेक्टर-6 में 171 नंबर प्लाट जूली नागपाल का है, जो अमेरिका में रहती हैं। इस प्लॉट में दो कमरे बने हुए हैं, जिनमें कोई रहता नहीं था।
जबकि, नागपाल ने सेक्टर-6 निवासी डॉ. ओम प्रकाश मुंजाल को प्लॉट का केयर टेकर घोषित कर रखा है। मंगलवार को डॉ. मुंजाल वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि प्लॉट में चार लड़के सफाई कर रहे हैं।
डॉ. मुंजाल ने जब युवकों से पूछा तो उन्होंने इस घर को किराए पर लेने की बात कही। इस पर मुंजाल ने अमेरिका में जूली नागपाल से जानकारी ली। उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर डॉ. मुंजाल सेक्टर-7 की चौकी पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को दबोच लिया। युवकों से पूछताछ करने पर एक फर्जी रेंट डीड भी मिली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरप्रीत नाडा गांव का रहने वाला है, जबकि बहादुर सिंह फतेहगढ़, जगविंद्र निवासी रामगढ़, अरविंद हरमिलाप नगर का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया था।